{"_id":"6a5bd055013a3199850205b9","slug":"advocates-and-storytellers-come-out-in-support-of-kar-seva-mathura-news-c-369-1-mt11009-149586-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कार सेवा के समर्थन में आए अधिवक्ता व कथावाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कार सेवा के समर्थन में आए अधिवक्ता व कथावाचक
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कार सेवा की घोषणा के बाद पुलिस-प्रशासन ने चित्रगुप्त पीठाधीश्वर बाबा स्वामी सच्चिदानंद महाराज को हाउस अरेस्ट कर लिया है। शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता राकेश सिंह, वृंदावन के कथावाचक कौशल किशोर कार सेवा के मुद्दे पर समर्थन देने उनके आश्रम पहुंचे हैं। अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने भी रविवार से आमंत्रण यात्रा निकालने का आह्वान किया है।
राधाकुंड क्षेत्र के गांव जुल्हेंदी स्थित चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने 4 जुलाई को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर की मुक्ति के लिए अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि की तर्ज पर कार सेवा कर विवादित गुंबद तोड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद 12 जुलाई को स्वामी सच्चिदानंद ने हरिद्वार स्थित वात्सल्य गंगा आश्रम में साध्वी ऋतंभरा से मुलाकात कर इस मुद्दे पर समर्थन मांगा।
वहीं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज और निर्मोही अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता संत सीताराम दास ने कार सेवा में समर्थन की घोषणा की थी। पीठाधीश्वर ने शुक्रवार को इस मुद्दे पर संतों के समर्थन के लिए अयोध्या जाने की घोषणा की तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें आश्रम में ही हाउस अरेस्ट कर लिया। इस कारण वे शनिवार को नेपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके हैं। इधर, शनिवार को अधिवक्ता राकेश सिंह, वृंदावन के कथा वाचक कौशल ने स्वामी सच्चिदानंद को कार सेवा के लिए समर्थन दिया है। सीओ अनिल कुमार का कहना है कि पीठाधीश्वर किसी भी कारसेवा को लेकर आह्वान न करें और शांति व्यवस्था बनाए रखें।
विज्ञापन
--
आज निकलेगी यात्रा
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर प्रस्तावित कार सेवा के समर्थन में अखिल भारत हिंदू महासभा रविवार को आमंत्रण यात्रा निकालेगी। आगरा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने शनिवार को कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। बैठक में बताया कि साधु-संतों द्वारा 9 अगस्त को मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कार सेवा का आह्वान किया गया है। इसी में लोगों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है।