फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Administration wakes up warning board installed Mansi Ganga

Mathura News: तीन मौतों के बाद जागा प्रशासन, मानसी गंगा पर लगा चेतावनी बोर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Administration wakes up warning board installed Mansi Ganga
गोवर्धन। मानसी गंगा में स्नान के दौरान दो दिन में तीन किशोरों की डूबकर मौत की घटनाओं के बाद प्रशासन की नींद टूटी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मानसी गंगा के विभिन्न घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है। कई स्थानों पर गेट बंद किए गए हैं। साथ ही चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित स्नान की व्यवस्था करते हुए फव्वारों की सुविधा शुरू की गई है, जिससे लोग गहरे पानी में उतरने के बजाय सुरक्षित रूप से बाहर स्नान कर सकें। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार घाट क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। दरअसल, शनिवार को आगरा निवासी दो किशोरों और रविवार को आगरा निवासी एक किशोर की मानसी गंगा में स्नान के दौरान डूबने से जान चली गई थी।
विज्ञापन

दोनों दिन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में आक्रोश था, जिसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए हैं। सुरेश चंद रावत ने बताया कि मानसी गंगा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ-साथ चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें, गहरे पानी में न उतरें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed