फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   administration verified 70 buildings falling under the ambit of Bankebihari Corridor

बांकेबिहारी कॉरिडोर: वृंदावन के 275 भवन आ रहे दायरे में...2023 के सर्वे बना आधार, डोर-टू-डोर हो रहा सत्यापन

Sat, 07 Jun 2025 12:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Jun 2025 12:27 AM IST
सार

बांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण को लेकर  प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वर्ष 2023 में हुए सर्वे में 275 भवन कॉरिडोर की जद में आ रहे थे, इनका फिर से डोर-टू-डोर सत्यापन किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
administration verified 70 buildings falling under the ambit of Bankebihari Corridor
मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के आसपास बने मकान। - फोटो : mathura

विस्तार

प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 2023 में हुए सर्वे रिपोर्ट के आधार पर अब तक करीब 70 भवनों का सत्यापन हो चुका है। पूर्व में करीब 275 भवन और दुकानों को चिन्हित किया गया था। प्रशासन ने इन भवनों का फिर से सत्यापन कराने की योजना बनाई है।
विज्ञापन




 

श्रीबांकेबिहारी मंदिर गलियारे को लेकर प्रशासन व सेवायतों के गतिरोध के बीच सर्वे के सत्यापन का कार्य जारी है। जनवरी 2023 में हुए सर्वे में कॉरिडोर के दायरे में 275 भवन आ रहे थे। अब सुप्रीम कोर्ट से निर्माण का रास्ता साफ होने के बाद कॉरिडोर से प्रभावित होने वाले लोगों ने प्रशासन से फिर से सर्वे कराने की मांग की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने 2023 में हुए सर्वे रिपोर्ट के आधार सत्यापन कराने की योजना बनाई है। एडीएम एफआर डा़ॅ पंकज वर्मा ने बताया कि सर्वे के दायरे में आए भवनों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन टीम के एक दर्जन सदस्य डोर-टू-डोर सर्वे कर रहे हैं। 2023 के सर्वे में 275 भवन गलियारे के दायरे में आ रहे थे, उन्हीं का सत्यापन किया जा रहा है। अब तक 70 भवनों का सत्यापन हो चुका है। सत्यापन में भवनों की मौजूदा स्थिति, कुल क्षेत्रफल, दिशाएं, मालिकाना हक, उसमें रहने वाले किरायेदार आदि की जानकारी ली जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed