फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   administration drive campaign for Demolished wrong construction

गोवर्धन तलहटी में निर्माणों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Tue, 21 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 21 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
administration drive campaign for Demolished wrong construction
गोवर्धन में ढहाईं इमारतें
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में डीएम की पेशी से एक दिन पहले गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में बुलडोजर ने 12 से ज्यादा भवनों को ढहा दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी मौजूद रही। इस कार्रवाई से परिक्रमा मार्ग के गांवों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


एमसी मेहता की याचिका पर एनजीटी ने परिक्रमा मार्ग में अवैध निर्माण को हटाने के आदेश दिए हैं। इस आदेश ने यहां छह गांव के लोगों को चिंता में डाल दिया है। मंगलवार को इस मामले में सुनवाई के दौरान डीएम नितिन बंसल एनजीटी के समक्ष पेश होंगे।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार ने पुलिस और पीएसी के साथ गांव नगला सांखी, सकीतरा मौजा और आन्यौर में अवैध निर्माण ढहाए। इस कार्य को अंजाम देने के लिए दो जेसीबी जुटी रहीं। सोमवार को सुबह ही राजस्व विभाग की टीम ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पहुंचकर अतिक्रमण का चिन्हांकन करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले प्रशासनिक अमला ने राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में नगला सांखी में सड़क किनारे बड़े निर्माण को धराशायी किया। इसके बाद गोवर्धन के नजदीक सकीतरा मौजा में हरगोकुल मंदिर के नजदीक गिरिराज पर्वत किनारे 12 से ज्यादा छोटे-छोटे रिहायशी आवास धराशायी किए गए।

यहां हनुमान मंदिर को छोड़ आसपास निर्माण गिरा दिया गया। इसके बाद पुलिस और पीएसी के साथ अफसरों का काफिला आन्यौर पहुंचा। यहां तोड़फोड़ की शुरुआत गोविंद कुंड के नजदीक से की गई। तनाव के बीच यहां गिरिराज पर्वत किनारे श्रीनाथजी प्राकट्य स्थल की चारदीवारी को धराशायी कर दिया गया। यहां कई मकानों को ही धराशायी कर दिया गया। शाम होने के चलते कार्रवाई रोक दी गई।


विकास प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार ने बताया कि एनजीटी के आदेश अनुपालन में गिरिराज पर्वत किनारे और वन भूमि पर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जा रहा है। इस दौरान एसडीएम गोवर्धन एमपी सिंह, सीओ अवनीश कुमार, वन रेंजर डीपी सिंह, तहसीलदार सुरेंद्र बहादुर सहित कई थाना क्षेत्रों का पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed