फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   administration demolished huts of saints in Vanshivat Mathura with bulldozers

कुटियों पर गरजा बुलडोजर: वंशीवट में देखते ही देखते उजड़ गया संतों का आशियाना; फिर बनाया तो कार्रवाई की चेतावनी

Wed, 21 Feb 2024 01:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Feb 2024 01:34 PM IST
सार

मथुरा में कुटियों पर बुलडोजर गरजा। वंशीवट में देखते ही देखते संतों का आशियाना उजड़ गया। दोबारा बनाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन
administration demolished huts of saints in Vanshivat Mathura with bulldozers
कुटियों पर गरजा बुलडोजर: वंशीवट में देखते ही देखते उजड़ गया संतों का आशियाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को श्रीकृष्ण कालीन वंशीवट में संतों की कुटियों पर बुलडोजर गरजा। कुछ ही समय में प्रशासन ने कुटियों को ढहा दिया। बृज तीर्थ विकास परिषद से शिकायत की गई थी। कहा गया था कि पेड़ काटकर कुटिया बनाई गईं हैं। इस पर एसडीएम ने पुलिस के साथ मिलकर कुटियों को ढहा दिया।  

विज्ञापन


मामला मांट तहसील क्षेत्र के वंशीवट वन क्षेत्र का है। तहसील प्रशासन बुलडोजर के साथ वंशीवट पहुंचा। यहां साधु-संतों की कुटियों को ढहा दिया गया। एसडीएम प्रीति जैन ने पुलिस बल के साथ यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत बृज तीर्थ विकास परिषद में की गई थी। वन में खड़े प्राचीन पेड़ों को काटकर कुटियों का निर्माण किया गया है। 

विज्ञापन

दोबारा बनाया तो होगी कड़ी कार्रवाई

इस पर कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक कुटियों को जेसीबी से हटाया गया है। सभी को चेतावनी दी गई है यदि दोबारा बिना अनुमति के कोई भी निर्माण करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कई जगहों पर कुटियों को तोड़ते समय साधु-संतों द्वारा विरोध भी किया गया। लेकिन मामला शांति के साथ निपटा लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed