फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   adhikmas programs in dwarikadheesh temple

भक्तों को दर्शन देने नाव पर विराजे द्वारिकाधीश

Sat, 11 Jul 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 11 Jul 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
adhikmas programs in dwarikadheesh temple
राजाधिराज प्रभु ठाकुर द्वारिकाधीश शनिवार को नाव पर विराजे। शयन दर्शन के दौरान उन्होंने नौका विहार करते हुए भक्तों को दर्शन दिए। अधिक मास में चल रहे मनोरथ के क्रम में शनिवार को नौका विहार का आयोजन मंदिर में किया गया था। मनोरथ दर्शन के लिए भक्तों का अपार जनसमूह प्रत्येक दिन उमड़ रहा है। शनिवार को भी दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी। रविवार को ठाकुरजी कमल तलाई मनोरथ के साथ दर्शन देंगे।
विज्ञापन


‘ब्रज में भक्ति को मिलती है शक्ति’
ब्रजभूमि भक्ति को पोषित करती है। यहां पर भक्ति को शक्ति मिलती है। यह कहना है भागवत कथा व्यास रमाकांत गोस्वामी का। श्रीदीर्घविष्णु मंदिर में भागवत के दौरान रमाकांत गोस्वामी ने भगवान की प्राप्ति के विभिन्न उपायों का वर्णन किया। शनिवार को दीर्घ विष्णु भगवान का शृंगार मोर बिहारी के रूप में किया गया था। इस दौरान मंदिर प्रबंधक कांतानाथ चतुर्वेदी, बालकृष्ण, लाल कृष्ण, रामदास चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। सदर क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर अग्रवाल धर्मशाला में भी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed