फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Addict TTE tore the uniform of the soldiers, tried to snatch the pistol

नशेड़ी टीटीई ने सिपाहियों की वर्दी फाड़ी, पिस्टल छीनने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Addict TTE tore the uniform of the soldiers, tried to snatch the pistol
मथुरा। रेल यात्रियोें की सुरक्षा में तैनात जीआरपी सिपाहियों पर नशे में धुत कोटा डिविजन के टीटीई ने हमला बोल दिया। सिपाहियों के विरोध करने पर टीटीई ने उनकी वर्दी फाड़ दी और पिस्टल छीनने की कोशिश की। किसी प्रकार से सिपाही सरकारी पिस्टल को बचा सके। जीआरपी में टीटीई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मथुरा जीआरपी के थाने में तैनात हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार और विनीत कुमार की २५/२६ अप्रैल को इंदौर इंटर सिटी एक्सप्रेस में हजरत निजामुद्दीन से भरतपुर रेलवे स्टेशन तक एस्कॉर्ट ड्यूटी थी। सिपाही निजामुद्दीन जंक्शन से इंदौर इंटरसिटी में बैठे। ट्रेन के मथुरा जंक्शन से निकलते ही टिकट चेकिंग करते हुए नशे में धुत कोटा डिविजन के टीटीई मनोज कुमार मिले। सिपाहियों ने टीटीई को ट्रेन में शराब पीकर ड्यूटी करने से मना किया।
विज्ञापन

इस पर वह भड़क गया और सिपाहियों से हाथापाई शुरू कर दी। सिपाही की वर्दी भी फट गई। सिपाही के मुताबिक इस दौरान टीटीई ने उनकी सरकारी पिस्टल छीनने का प्रयास भी किया। जब ट्रेन भरतपुर पहुंची तब उन्होंने भरतपुर जीआरपी को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाहियों ने शुरूआत में जीआारपी भरतपुर में इसकी सूचना दे दी, बाद में मथुरा पहुंचने पर टीटीई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जीआरपी निरीक्षक संजय खरवार ने बताया कि फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उक्त टीटीई की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed