{"_id":"67cb5359c4dd303a8207cfe4","slug":"action-will-be-taken-if-there-is-negligence-in-carrying-answer-sheets-mathura-news-c-369-1-mt11007-126217-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: उत्तर पुस्तिकाएं ले जाने में लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: उत्तर पुस्तिकाएं ले जाने में लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में उत्तर पुस्तिकाओं ले जाने में लापरवाही बरतने पर डीआईओएस रविंद्र सिंह ने सख्त रूख अपनाया है। उन्होंने परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को पुलिस की अभिरक्षा में बंद सुरक्षित वाहनों से ही संकलन केंद्र तक लाने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बीते दिनों अमर उजाला में बाइक व स्कूटी से बोर्ड की कॉपियां ढोने की खबर व फोटो प्रकाशित की थी। इस पर शिक्षा विभाग प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। डीआईओएस ने गूगल मीट पर सभी केंद्र व्यवस्थापकों को लापरवाही न करने की हिदायत दी व कुछ केंद्र व्यवस्थापकों के पेंच कसे।
इस जरूरी कार्य में शिथिलता बरती जा रही है, जो नियमों के विपरीत है। डीआईओएस ने बताया कि बाइक और स्कूटी से काॅपियों ढोने वालों की जांच के लिए कमेटी गठित कर पता लगाकर तलब किया जाएगा। स्पष्टीकरण संतुष्टिपूर्ण न होने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।