फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Action started to preserve Kumbh Mela area

कुंभ बैठक: वृंदावन में मेला क्षेत्र को संरक्षित करने की कार्रवाई हुई शुरू, अधिकारियों ने लिया जायजा

Wed, 04 Dec 2024 01:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Dec 2024 01:15 PM IST
सार

वृंदावन में कुंभ क्षेत्र को संरक्षित करने की कवायद शुरू कर दी है। नगर निगम सहित कई विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र की पैमाइश और अतिक्रमण को चिन्हित करने का कार्य शुरू कर दिया है। 
 

विज्ञापन
Action started to preserve Kumbh Mela area
मथुरा। निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में जिला प्रशासन ने कुंभ क्षेत्र को संरक्षित करने की कवायद शुरू कर दी है। नगर निगम सहित कई विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र की पैमाइश और अतिक्रमण को चिन्हित करने का कार्य शुरू कर दिया है। यहां अतिक्रमण हटाने के बाद यहां कृष्ण प्रिय पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


वृंदावन में यमुना किनारे कुंभ क्षेत्र में 12 वर्ष के अंतराल में संत और वैष्णवों द्वारा कुंभ बैठक का आयोजन किया जाता है। अब जिला प्रशासन इस क्षेत्र को संरक्षित करने के साथ ही ब्लॉक वार कृष्णकालीन पौधे लगाने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले कुंभ क्षेत्र की जमीन की पैमाइश कर उस पर हो रहे कब्जों को चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक, आर आई गंगाराम, राजस्व विभाग से लेखपाल अश्विनी कुमार एवं मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के जेई ने कुंभ क्षेत्र का जायजा लिया।
विज्ञापन


नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि कुंभ मेला क्षेत्र को संरक्षित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले सर्वे कर पैमाइश की जा रही है। अतिक्रमण और अवैध कब्जों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद अतिक्रमण हटाकर यहां पौधे लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed