फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   action on industrial units in mathura

शहर में चल रही औद्योगिक इकाइयों पर कसेगा शिकंजा

Mon, 25 Apr 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 25 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
action on industrial units in mathura
मुख्य बेंच नई दिल्ली
यमुना प्रदूषण के संबंध में एनजीटी में सुनवाई की तिथि तय होने के बाद अफसरों में खलबली मची है। लंबे समय से शहर के बीच धड़ल्ले से चल रहे उद्योगों पर शिकंजा कसने के लिए पुरानी फाइलें खंगाली जा रही हैं। इन उद्योगों के बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यमुना प्रदूषण के संबंध में उच्च न्यायालय के आदेशों की लगातार अवहेलना के बाद अब राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) में इसकी सुनवाई चल रही है। इसमें 27 अप्रैल की तिथि नियत है।
विज्ञापन


इधर, पूर्व में ही वृंदावन में कूड़ा जलाए जाने के मामले में एनजीटी ने अपने कड़े रुख से इरादे साफ कर दिए हैं। मथुरा शहर में भी प्रदूषण विभाग की शह पर लंबे समय से औद्योगिक इकाइयां संचालित की जा रही हैं। इनमें अधिकांश चांदी पॉलिश वाले इकाइयां बाइब्रेटर, निकिल, ढोल आदि हैं। प्रदूषण विभाग की ओर से इन इकाइयों की संख्या 65 बताई जाती है, जबकि हकीकत में ये आंकड़ा 250 के करीब है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइलों में दबा बिजली कनेक्शन काटने का आदेश
एनजीटी में याचिका दायर करने वाले गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी का कहना है कि शहर के बीच औद्योगिक इकाइयों का संचालन अफसरों की शह पर है। जब कभी न्यायालय सख्ती दिखाता है तो आदेश जारी कर दिए जाते हैं और बाद में लीपापोती कर दी जाती है। अगस्त 2015 में भी न्यायालय की सख्ती पर यमुना कार्य योजना के नोडल अफसर ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर औद्योगिक इकाइयों के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए थे। इस पत्र के साथ 65 औद्योगिक इकाइयों के नाम-पते की सूची भी सौंपी गई। 


लखनऊ में अधिकारियों ने की मंत्रणा
मथुरा-वृंदावन के मामलों की एनजीटी में बढ़ती संख्या और आदेशों पर अमल के संबंध में सचिव पर्यावरण के साथ एडीएम कानून व्यवस्था सुरेंद्र कुमार शर्मा और ईओ टीएन चौबे की मंत्रणा हुई। सचिव पर्यावरण ने सभी मामलों में अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed