{"_id":"5fea19a88ebc3ec14c61e54f","slug":"action-mathura-news-agr4739566155","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मिलावटखोरों से अधिकारियों की संलिप्तता मिली तो होगी कार्रवाई’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मिलावटखोरों से अधिकारियों की संलिप्तता मिली तो होगी कार्रवाई’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना (मथुरा)। मिलावटखोरी रोकने के लिए विधान परिषद समिति ने बरसाना में अधिकारियों के साथ बैठक ली। इस दौरान अधिकारियोें को इसे रोकने के लिए निर्देश दिए। साथ ही मिलावटखोरों से अधिकारियों की संलिप्तता पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
आगरा मंडल में मिलावटखोरी रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की विधान परिषद समिति का सात सदस्यीय दल बरसाना पहुंचा, जहां उन्होंने डीएम, एसएसपी, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ नगर पंचायत कार्यालय में बैठक की। समिति के सभापति साहब सिंह ने डीएम सर्वज्ञराम मिश्र व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के समक्ष जिले में खाद्य पदार्थों, दवाओं में हो रही मिलावट को रोकने के लिए सरकार की मंशा को कड़ाई के साथ पालन कराने को कहा।
सभापति साहब सिंह ने कहा कि संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने जांच में पाया कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मिलावटखोरी हो रही है। इसके कारण 2025 तक 87 प्रतिशत जनता गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो जाएगी। नकली दवा का कारोबार भी जोरशोर से चल रहा है। कीटनाशक दवा भी नकली बनाई जा रही हैं। किसानों की फसल बर्बाद हो रही हैं। देश में बड़े पैमाने पर नकली मसालों का कारोबार भी किया जा रहा है। सभापति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने क्षेत्र में मिलावटखोरों पर ऐसी करवाई करें जिससे उनमें भय व्याप्त हो।