{"_id":"58adda584f1c1b8716b2377e","slug":"action-in-govardhan-parikrama-marg","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिक्रमा मार्ग में ढहाए गए 36 निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिक्रमा मार्ग में ढहाए गए 36 निर्माण
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
गोवर्धन परिक्रमा मार्ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में बुधवार को प्रशासनिक टीम ने पुलिस बल के साथ रामबाबा आश्रम से नगला सपेरा तक परिक्रमा मार्ग की ओर बने 36 से अधिक निर्माण ढहाए। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के संबंध में मंगलवार को डीएम नितिन बंसल की एनजीटी में पेशी हुई।
इस दौरान एनजीटी ने साफ तौर पर कहा कि निर्धारित 17 बिंदुओं पर पूर्णरूप से कार्रवाई करते हुए अवगत कराएं। इसके लिए 21 मार्च तक की मोहलत एनजीटी ने डीएम को दी है। ऐसी स्थिति में प्रशासन फिलहाल वन भूमि को खाली कराने में जुट गया है। खासकर परिक्रमा मार्ग की ओर के निर्माण ढहाया जा रहे हैं।
बुधवार को प्रशासन की टीम की कार्रवाई से राम बाबा आश्रम, उद्धव कुंड, नगला सपेरा, सकीतरा मौजा आदि के ग्राम वासियों में खलबली मच गई। करीब चार किलोमीटर के दायरे में परिक्रमा मार्ग की ओर बनी कच्ची पक्की बाउंड्री, खोखे, छोटे निर्माण ढहाए गए। सामान को जब्त कर ट्रैक्टर ट्रालियों से लाया गया।
विज्ञापन
यहां करीब छह घंटे तक कार्रवाई चली। यहां पुलिस बल के साथ नायब तहसीलदार अजय कुमार यादव, वन रेंजर डीपी सिंह, सेक्शन आफीसर अंकित सिंह, वन दरोगा महेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र शर्मा, कमलेश तिवारी, उदय सिंह, हरपाल, श्यामवीर आदि मौजूद रहे।
बुलडोजर को देखकर बेहोश हुई महिला
नगला सपेरा में ममता नाम की महिला बुलडोजर को घर की ओर बढ़ते देख बेहोश हो गई। अफसरों ने कहा कि यह मकान तोड़ा जाएगा। हालांकि बाद में परिवारीजनों के खुद ही मकान को तोड़ने के आश्वासन पर बुलडोजर हटा लिया गया।
जारी किए गए हैं 180 नोटिस
गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में एनजीटी के आदेश के बाद 180 नोटिस जारी किए गए हैं। इन निर्माणों को अवैध मानते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें दानघाटी मंदिर के सामने स्थित दुकानें भी शामिल हैं। हालांकि परिक्रमा मार्ग मेें आन्यौर, गोवर्धन, राधाकुंड, सकीतरा, जतीपुरा और सांखी के करीब 7524 भवन आ रहे हैं।
अभी एनजीटी के आदेश का इंतजार है। पूर्व निर्धारित 17 बिंदुओं पर अमल किया जा रहा है।
- नितिन बंसल, जिलाधिकारी