फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   action against moic for bad report

धीमी प्रगति पर एमओआईसी के खिलाफ कार्रवाई

Sat, 27 Feb 2016 08:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 27 Feb 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
action against moic for bad report
स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम राजेश कुमार ने सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में समय से पूरा करने के निर्देश दिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर अधिकारी और कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम ने मिशन इंद्रधनुष की समीक्षा के दौरान धीमी प्रगति को गम्भीरता से लिया औ मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति पर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो जाए। बिना अनुमति एमओआईसी को न बदलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में जिस सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का कार्य मानक के अनुरूप नहीं होगा वहां के एमओआईसी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने पोलियो और मातृत्व लाभ, अंधता निवारण योजना की समीक्षा की। सख्त निर्देश दिए कि जिला अस्पतालों में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन का मीनू बोर्ड लगाया जाए। जिले के प्रत्येक अस्पताल की रंगाई-पुताई कराने को कहा। बैठक में सीडीओ मनीष कुमार वर्मा, सीएमओ डा. विवेक मिश्र, एसीएमओ डा. राजेन्द्र सिंह और डा. विजेन्द्र खन्ना सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed