फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Achiever Academy Mathura defeated JD Sports by 5 wickets.

Mathura News: अचीवर एकेडमी मथुरा ने जेडी स्पोर्ट्स को 5 विकेट से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Achiever Academy Mathura defeated JD Sports by 5 wickets.
खिलाड़ियों से परिचय करते हुए कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, नरदेव चौधरी। 
कोसीकलां। 39वें अंतरराज्यीय कोसी आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में अचीवर्स एकेडमी मथुरा ने जेडी स्पोर्ट्स फरीदाबाद को पांच विकेट से हरा दिया। सोमवार को चाहर एकेडमी आगरा और फिरोजाबाद के मध्य मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित मैच कर शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, विवेक चौधरी, अजय गोयंका आदि ने फीता काटकर, टॉस उछालकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। फरीदाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी जेडी स्पोर्ट्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गेंदबाज प्रांजल सिंह ने अपनी घातक गेंदबाजी से तीसरे ओवर में मात्र 10 रन पर 3 विकेट चटकाकर फरीदाबाद की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। मथुरा की टीम के गेंदबाजों ने 19 ओवर में पूरी टीम को 100 रन पर ढेर कर दिया। रुद्र अत्री ने 22, हरजीत चंदेल ने 16 और अतुल पाठक ने 15 रन बनाए। प्रांजल सिंह ने 4, हनी खारी ने 2 तथा आसिफ़ मंसूरी ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मथुरा की टीम ने पावर प्ले के 6 ओवर में 2 विकेट खोकर 50 रन जोड़ कर आसानी से मैच को 5 विकेट से जीत लिया। प्रद्युम्न सिंह ने 31, रवि ने 16, दीपांशु ने 13 रन बनाए। कुशाग्र ने 2, अतुल पाठक और पुनीत ने 1-1 विकेट लिया। मैन ऑफ दी मैच 4 विकेट लेने वाले प्रांजल सिंह को दिया गया। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, नवनीत अग्रवाल, वीरेंद्र चौधरी, विवेक चौधरी, रोहताश चौधरी, जिब्रान हुसैन, मुकुंद निरंकारी, देवकी नंदन, मयंक प्रताप, अप्पू खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed