{"_id":"6880e521b215332f870ce7ae","slug":"accused-who-shot-his-friend-was-arrested-in-encounter-2025-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शराब का पैग न बनाने पर मारी दोस्त को गोली...पुलिस ने सिखाया सबक, मुठभेड़ में गिरफ्तार किया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शराब का पैग न बनाने पर मारी दोस्त को गोली...पुलिस ने सिखाया सबक, मुठभेड़ में गिरफ्तार किया आरोपी
Wed, 23 Jul 2025 07:07 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 23 Jul 2025 07:07 PM IST
सार
शराब का पैग न बनाने पर दोस्त ने युवक को गोली मार दी। मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार रात को आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़ा आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के कोतवाली के कनिष्का गेस्ट हाउस में शुक्रवार को शराब का पैग न बनाने पर दोस्त को गोली मारने वाले युवक को पुलिस ने मंगलवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में टांग में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल के बाद कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया।
सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि मंगलवार की देर रात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर को सूचना मिली कि 18 जुलाई को हत्या के प्रयास का आरोपी धौली प्याऊ फाटक के पास खड़ा हुआ है और किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही सीओ सिटी भूषण वर्मा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर, बाग बहादुर चौकी प्रभारी मांगेराम, धौली प्याऊ चौकी प्रभारी कौशल किशोर समेत अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस को देख अभियुक्त ने फायरिंग करते हुए भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे रेलवे ग्राउंड के पास से पकड़ लिया। मुठभेड़ में एक गोली अभियुक्त के टांग में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा-कारतूस बरामद किए। पूछताछ में उसने अपना नाम माल गोदाम रोड शांति नगर सी-16 निवासी निखिल उर्फ निक्की बताया। पुलिस घायल अवस्था में उसे लेकर अस्पताल पहुंची। यहां उपचार के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने अभियुक्त को जेल भेज दिया।

यह था पूरा मामला
सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि 18 जुलाई की रात को कनिष्का गेस्ट हाउस में माल गोदाम रोड स्थित शांति नगर कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार उर्फ केके अपने दोस्त निखिल के साथ बैठकर शराब पी रहा था। आरोप है कि निखिल ने कृष्ण कुमार को शराब का पैग बनाने को कहा। कृष्ण कुमार के मना करने पर निखिल ने उसके गाल पर चांटा मार दिया। इसी को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि निखिल ने अपनी कमर में छिपाकर रखा तमंचा बाहर निकाला और कृष्ण कुमार के ऊपर गोली चला दी।
गोली लगने से कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कृष्ण कुमार के भाई सुशील कुमार की तहरीर पर निखिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी ने बताया कि कृष्ण कुमार महोली रोड स्थित शराब के ठेके के पास कैंटीन में काम करता है। आरोप है कि निखिल उसे पूर्व में भी कई बार पीट चुका है। दोनों आपराधिक किस्म के युवक हैं और उनके खिलाफ दो-दो मुकदमे दर्ज हैं।
गेस्ट हाउस संचालक पर सबूत मिटाने का लगाया था आरोप
गोली कांड के बाद गेस्ट हाउस संचालक ने पुलिस और परिजन को सूचना नहीं दी। घायल के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में कनिष्का गेस्ट हाउस संचालक रूप किशोर के ऊपर सबूत मिटाने के आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि किशोर कुमार ने गोली कांड के बाद मौके पर फैला खून साफ किया था। इसके अलावा अन्य युवकों पर भी आरोप लगाए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो झगड़े से पहले साथ आए दोनों युवक चले गए थे। झगड़ा निखिल और कृष्ण कुमार के बीच ही हुआ था।