{"_id":"68af5239719cd3b2cc0fbcf4","slug":"accused-of-tarnishing-image-on-social-media-and-illegal-possession-mathura-news-c-369-1-mt11010-134939-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने और अवैध कब्जे का आरोप, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने और अवैध कब्जे का आरोप, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
वृंदावन। वैजयंती सेवा संस्थान ट्रस्ट, मथुरा से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें ट्रस्ट के लेखाकार सिद्धार्थ त्रिवेदी ने साधना गर्ग और उनके परिजन के खिलाफ सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने, ट्रस्ट की संपत्ति पर अवैध कब्जा जमाने तथा धमकी देने जैसे आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
एफआईआर के अनुसार, सिद्धार्थ त्रिवेदी पुत्र दुर्गा प्रसाद त्रिवेदी ट्रस्ट के लेखाकार हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है कि साधना गर्ग, उनके पति जगदीश प्रसाद तिवारी, पुत्र आकाश और अर्जुन द्वारा जानबूझकर ट्रस्ट के कार्यों को बदनाम करने की साजिश रच रही है। उनके द्वारा साधना शक्ति नाम की एक सोशल मीडिया आईडी से पुण्डरीक गोस्वामी के पुराने वीडियो को एडिट कर छेड़छाड़ की गई और उसे इस तरह प्रस्तुत किया गया कि वह किसी तांत्रिक गतिविधि में शामिल हैं।
इसके अलावा 23 जुलाई को उसी आईडी से एक और वीडियो डाला गया, जिसमें दावा किया गया कि वैजयंती सेवा संस्थान ट्रस्ट की संपत्ति किराये पर दी जा रही है और किराया प्राप्त होने की रसीद भी जारी की गई है, जबकि सिद्धार्थ त्रिवेदी का दावा है कि न तो ट्रस्ट की ओर से किसी को किराये पर संपत्ति दी गई है न ही कोई रसीद जारी की गई है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।