फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accused of scam was hiding in the guise of a monk in Vrindavan beed police arrested

Vrindavan : साधु के वेश में छिपा था अपराधी... एक साल तक दिया क्राइम ब्रांच को चकमा, महाराष्ट्र पुलिस ने दबो

Fri, 27 Sep 2024 12:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Sep 2024 12:11 AM IST
सार

महाराष्ट्र पुलिस ने वृंदावन से जालसाज को दबोच लिया है। साधु का  वेश धारण करने के बाद वो क्राइम ब्रांच को पिछले एक साल से चकमा दे रहा था। 
 

विज्ञापन
accused of scam was hiding in the guise of a monk in Vrindavan beed police arrested
पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में महाराष्ट्र की बीड से लाखों रुपये की जालसाजी करके नगर में फरारी काट रहे जालसाज को 25 सितंबर को महाराष्ट्र पुलिस ने वृंदावन पुलिस की मदद से दबोच लिया। आरोपी करीब एक साल से यहां साधु वेश में शरण लिए था।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 25 सितंबर की मध्यरात को कृष्ण बलराम मंदिर के पास से जालसाज को दबोचा गया है। इसका नाम विश्वनाथ शिंदे (63) पुत्र विश्वनाथ निवासी राजीव गांधी चौक, क्रांति नगर रोड बीड है। महाराष्ट्र की शिवाजी नगर पुलिस के सब इंस्पेक्टर एसएस मोरकुटे और एएसआई तुलसीराम ने वृंदावन पहुंचकर कोतवाली पुलिस के संग कृष्ण बलराम मंदिर के पास से फरार आरोपी को दबोचा है। यह आरोपी करीब एक साल से महाराष्ट्र से फरार चल रहा था।
विज्ञापन


फिलहाल इस आरोपी को महाराष्ट्र शिवाजी नगर की पुलिस ले गई है। आरोपी यहां साधू वेश में फरारी काट रहा था। ज्ञात हुआ है यहां से पहले आरोपी ने नेपाल में भी शरण ली थी। फिलहाल लाखों रुपये की जालसाजी का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed