{"_id":"62c5a20d9b7eb61ce3216f6b","slug":"accused-of-indecency-on-the-police-who-went-to-catch-the-wanted-uproar-mathura-news-mtr520371678","type":"story","status":"publish","title_hn":"वांछित को पकड़ने गई पुलिस पर अभद्रता का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वांछित को पकड़ने गई पुलिस पर अभद्रता का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। गांव कामर में एक युवक पर हमले के मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी। आरोपी तो पुलिस के हाथ नहीं लगा लेकिन वहां बवाल खड़ा हो गया। आरोप है कि पुलिस ने घर में पहुंच कर तोड़फोड़ की और परिवार वालों से मारपीट की।
मंगलवार की रात में बरसाना एवं कोसी पुलिस को सूचना मिली कि करीब एक माह पूर्व जावेनिवासी सुरेश उपमन्यु पर हमला के मामले में वांछित एक आरोपी भोला गांव में नंदगांव ब्लॉक के पूर्व उप प्रमुख रतन सिंह बैनीवाल के यहां छिपा हुआ है, उसे पकड़ने के लिए दबिश दी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आरोप है कि यहां पुलिस ने तोड़फोड़ और घरवालों से मारपीट की। विरोध करने पर पुलिस रतन सिंह को अपने साथ ले आई और उसके साथ भी मारपीट की। उसके बाद परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ थाने आए और हंगामा काटा।
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने वहां बर्बरता की सभी सीमाएं लांघ दीं। पुलिसकर्मियों ने महिला एवं बच्चों के साथ मारपीट करनी प्रारंभ कर दी। घर में रखे आवश्यक सामान को तोड़ डाला। भाजपा नेता रघुवर सिंह तोमर ने एसएसपी और भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा को अवगत कराया।
विज्ञापन
जिसके बाद बुधवार की सुबह पूर्व चेयरमैन भगवत रुहेला, तरुण सेठ, वीरेंद्र ठाकुर, आरएन भारद्वाज, राजवीर शर्मा, बीर बहादुर सिंह, सुभाष ठाकुर आदि थाने पहुंच गए और प्रभारी निरीक्षक से वार्ता की लेकिन कोई हल नहीं निकला। प्रभारी निरीक्षक अनुज राणा ने बताया कि पुलिस मजामत के मामले में आरोपी का पकड़ने के लिए दबिश दी थी। मारपीट, तोड़फोड़ महिलाओं से अभद्रता के आरोपों को गलत बताया।
मामले की निष्पक्ष से जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
- गौरव त्रिपाठी, सीओ, गोवर्धन।