फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Accused of getting mother's death certificate made in backdate arrested

Mathura News: बैकडेट में मां का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
Accused of getting mother's death certificate made in backdate arrested
भरतपुर। बयाना नगर पालिका से मां का बैकडेट में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मामले के अनुसंधान अधिकारी सब इंस्पेक्टर रामावतार मीना ने बताया कि बैकडेट में अपनी मां का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के आरोपी बयाना कस्बे के लाल दरवाजा रेलवे फाटक के पास रहने वाले मुरारी लाल (55) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुरारी लाल की मां गुलबाई की 17 अगस्त 2021 को मृत्यु हो गई थी, लेकिन उसने गलत तथ्यों के आधार पर नगर पालिका से 7 अगस्त 2021 का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करा लिया।

अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र मुख्य डाकघर के तत्कालीन पोस्ट मास्टर राम उपाध्याय को गबन के आरोप में फंसाने और ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये वसूलने की नीयत से बनवाया था। नगर पालिका के तत्कालीन ईओ जितेंद्र गर्ग ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि मामले का अनुसंधान अभी जारी है। पूरे घटनाक्रम में पोस्ट ऑफिस के ही कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत और षडॺंत्र रचने के साक्ष्य भी मिले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed