फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Accused Involved in Sex Trade Sent to Jail

Mathura News: देह व्यापार में लिप्त आरोपियों को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Accused Involved in Sex Trade Sent to Jail
पुलिस की गिरफ्त में खड़े देह व्यापार करने वाले आरोपी।
मथुरा। होटल कारोबार की आड़ में देह व्यापार करने वाले छह आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया है। गेस्ट हाउस संचालक ग्राहकों की मांग के बाद कॉल गर्ल्स की सेवाएं उपलब्ध कराता था। फिलहाल पुलिस गेस्ट हाउस संचालक की तलाश में जुटी है। साथ ही ऐसे ही अनैतिक व्यापार करने वाले अन्य गेस्ट हाउस व होटल कारोबारी पुलिस की रडार पर हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी आशना चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने बुधवार को एसबीआई चौराहे के निकट गिर्राज गेस्ट हाउस में दबिश दी थी। पुलिस को यहां छह युवक व चार युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले थे। गेस्ट हाउस संचालक के पास इनका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इनमें से छह आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपियों की पहचान बिहार के पटना के राजीव नगर निवासी ज्ञानसागर, कोतवाली के कठौती कुआं निवासी कार्तिक, गोविंद नगर के मसानी तिराह निवासी मन्नू, जयसिंहपुरा निवासी हिमांशू, कच्ची सड़क मसानी रोड निवासी दीपक उर्फ कृष्ण कुमार और रिफाइनरी के बुटनट निवासी मोनू के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दीपक उर्फ कृष्ण कुमार दलाल है। यह मांग के बाद होटल संचालकों को युवतियां उपलब्ध कराता था। सीओ सिटी ने बताया कि गेस्ट हाउस संचालक कोतवाली के जनरलगंज निवासी हेमंत की तलाश की जा रही है। वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed