{"_id":"68d8fb1c444de66a780e94b1","slug":"accused-in-firing-incident-at-house-of-bjp-district-president-was-arrested-in-an-encounter-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर फायरिंग...पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा एक आरोपी, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर फायरिंग...पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा एक आरोपी, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद
Sun, 28 Sep 2025 02:39 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:39 PM IST
सार
मथुरा के कोसीकलां में भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर फायरिंग की गई थी। तभी से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं।
एसपी ग्रामीण सुरेद चंद रावत ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल की टीम को सूचना मिली कि 24 सितंबर की रात्रि में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय पर जानलेवा हमले की घटना में शामिल आरोपी महेश बादल निवासी पुष्पांजलि रोड लाजपत नगर मथुरा कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी।
आरोपी को गोपाल बाग पर आगरा कैनाल की अजीजपुर की ओर जाने वाली पटरी पर मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। घायल आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस एवं एक चोरी की बाइक बरामद की है। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-बांकेबिहारी मंदिर: हाई पावर्ड कमेटी का विरोध...गोस्वामी समाज ने किया प्रदर्शन; दर्शन का समय बढ़ाने पर एतराज