फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accused cheated lakhs in name of getting plot on banks of Yamuna In Vrindavan

Vrindavan: यमुना किनारे प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों ठगे, देवरहा बाबा घाट के पास जमीन बताकर दिखाई रजिस्ट्री

Thu, 01 Feb 2024 10:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Feb 2024 10:30 PM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में यमुना किनारे प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। यहां आरोपियों ने देवरहा बाबा घाट के पास जमीन बताकर रजिस्ट्री भी दिखाई। 

विज्ञापन
accused cheated lakhs in name of getting plot on banks of Yamuna In Vrindavan
वृंदावन: रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता देवरहा बाबा घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में जमीन और प्लॉट देने के नाम पर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को फिर ग्रेटर नोएडा के एक व्यक्ति से देवरहा घाट के पास प्लॉट दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित ने तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के गांव कानोगढ़ी निवासी अनिल कुमार ने नई दिल्ली न्यू फ्रेंडस कॉलोनी निवासी इमरान खान, इसकी पत्नी शाहरुनी और शमी आलम एवं एक अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि आरोपी दिल्ली में रहकर जमीन, प्लॉट बेचने का कार्य करते हैं। अप्रैल 2023 में आरोपी इमरान और उसकी पत्नी शहरुनी से वृंदावन में प्लॉट लेने पर बातचीत हुई।

विज्ञापन

आरोपियों ने रजिस्ट्री भी दिखाई

आरोपी ने यमुना किनारे देवरहा घाट के पास जमीन बताई और रजिस्ट्री भी दिखाई। उनकी कंपनी के सीईओ शमी आलम से मिलकर बुकिंग करा लो। अनिल कुमार ने 11 अप्रैल 2023 को 2100 रुपये देकर बुकिंग करा ली। इसके बाद 15 अप्रैल 2023 को मांगने पर 12 लाख रुपये कैश दे दिए। इसके कुछ दिन बाद पता चला कि उसने जिस जमीन की बुकिंग कराई थी वह फर्जी थी। इसके एक मुकदमे में इमरान और शाहरुनी जेल चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दे रहे जान से मारने की धमकी

जेल से बाहर आने पर पीड़ित अनिल कुमार ने अपनी रकम वापस मांगी। इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। रकम वापस नहीं करने को कहा। इससे भयभीत पीड़ित ने षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी करके रकम हड़प लेने के आरोप में चार के विरुद्ध वृंदावन कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed