{"_id":"6a2b044ceb4db8a4d306efbb","slug":"accused-arrested-obtaining-loan-from-bank-forged-documents-mathura-news-c-412-1-mt21004-8839-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बैंक में फर्जी दस्तावेज लगाकर लोन लेने के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बैंक में फर्जी दस्तावेज लगाकर लोन लेने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैत क्षेत्र अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा की छटीकरा शाखा में कथित रूप से फर्जी दस्तावेज के आधार पर कृषि भूमि पर लोन प्राप्त कर धोखाधड़ी करने के मामले में थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह प्राथमिकी न्यायालय के आदेश पर दर्ज की गई थी।
पुलिस के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा छटीकरा शाखा के तत्कालीन मुख्य प्रबंधक मनु कौन्तेय की ओर से न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि कुछ लोगों ने कृषि भूमि संबंधी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैंक से लाखों रुपये का लोन लिया। मामले की जांच के बाद न्यायालय के आदेश पर थाना जैत में वर्ष 2025 में धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज के प्रयोग से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
मामले में बृहस्पतिवार सुबह जैत थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग के दौरान भरतिया कट एनएच-19 से आरोपी धर्मपाल पुत्र बोना निवासी ग्राम उझानी, थाना शेरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना जैत में प्राथमिकी दर्ज है।