{"_id":"5d5811958ebc3e897115dbb2","slug":"account-of-rain-pro-kabaddi-league-postponed-mathura-news-agr4012620149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के कारण रद्द करना पड़ा प्रो कबड्डी लीग मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के कारण रद्द करना पड़ा प्रो कबड्डी लीग मैच
विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में लीग मैच में भिड़तीं कबड्डी की टीमें।
- फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। गांगवान सेवा समिति द्वारा आयोजित प्रो कबड्डी लीग में शनिवार को पहला मुकाबला रोहतक एवं पलवल की टीमों के बीच हुआ। मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों की करीब 12 टीमों ने भाग लिया। आयोजन समिति ने रद्द हुए सभी मैचों को रविवार को कराने का निर्णय लिया है।
रामलीला मैदान में आयोजित प्रो कबड्डी लीग के पहले मुकाबले में रोहतक एवं पलवल की महिला टीमों का मुकाबला हुआ। मैच जैसे ही शुरू हुआ वैसे ही बारिश होने लगी। जोरदार बरसात को देख आयोजन समिति ने मैच को कुछ देर के लिए रोक दिया। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद भी जब बारिश नहीं रुकी तो मैच को रद्द कर दिया गया। आयोजन समिति ने बताया कि बाकी बैच रविवार को होंगे।
दो दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आगरा दो टीम, मथुरा, पलवल, रोहतक, सोनीपत, फरीदाबाद, सुपाना, शहीद रामवीर सिंह हुलवाना , नौहझील की टीमें शामिल हुई हैं। इस प्रतियोगिता को सोमवार तक बढ़ाने को लेकर समिति विचार कर रही है।
विज्ञापन
इससे पूर्व मैच का शुभारंभ महिला दारोगा रचना सांगवान ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। विजेता टीम को 11 हजार, उपविजेता को 71 सौ रुपये दिए जाएंगे। इस दौरान सतवीर सांगवान, अशोक सांगवान, डा प्रदीप कुमार, रामकिशन काका, पुष्पेंद्र, शिव, चंद्रपाल, रेफरी डिगम्बर सिंह, नरेश कुमार, अनूप चौधरी, विजय सिंह थे।