फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accident

बारिश से चार घर ढहे, छह घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
accident
बारिश से चार घर ढहे, छह घायल
विज्ञापन

मांट/कोसीकलां/नौहझील/गोवर्धन। जिले में बारिश से चार घर ढह गए। इस घटना में मां और तीन बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए।
मांट प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा नगला बरी में बारिश के चलते टिन शेड और दीवार भरभरा कर गिर गई। इससे नैहना और उसकी पत्नी सोनू घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला।
कोसीकलां प्रतिनिधि के अनुसार, बारिश से शनिवार रात एक मकान की दीवार की नींव दरक गई और वह भरभरा कर गिर पड़ा। इस घटना में मकान में सो रहे एक ही परिवार के चार सदस्य दब कर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। बैंक कॉलोनी में अनीता अपने परिवार के साथ एक मकान में किराए पर रहती हैं। सभी लोग मजदूरी कर परिवार का पालन करते हैं। अनीता शनिवार रात में दो पुत्र गौरव (17), सौरव (15) एवं बेटी डॉली (13) सोए थे। मकान के आसपास प्लाट में पानी भरा हुआ था। रविवार भोर में करीब 3 बजे अचानक तेज आवाज के साथ मकान की दीवार गिर गई और उसके साथ छत भी उन पर आ गिरी। इससे सो रहे चारों लोग घायल हो गए। मलबे में दबे लोगों का शोर सुनकर आसपास सभी लोग जाग गए और मदद के लिए उस ओर भागे। संवाद
विज्ञापन

नौहझील में रविवार को गांव बिरजूगढ़ी में अर्जुन सिंह का मकान भरभरा कर गिर गया। इस दौरान अर्जुन सिंह अपनी पत्नी के साथ घर में था। गनीमत रही कि दोनों बच गए। प्रधान अशोक चौधरी ने डीएम से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धन प्रतिनिधि के अनुसार, शनिवार की देर रात जमुनावता गांव की मुंद्रा देवी के घर में परिवार के लोग सो रहे थे। बारिश के बीच घर ढह गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। परिवार के लोग मलबे में दबने से बाल-बाल बच गए। पीड़िता मुंद्रा ने डीएम से राहत की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed