फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accident on expressway due to fog

कोहरे के कारण एक्सप्रेस वे पर हादसे

Tue, 30 Dec 2014 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 30 Dec 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
accident on expressway due to fog
जनपद में मंगलवार को कोहरा सड़कों पर काल की दस्तक लेकर आया। हाईवे, एक्सप्रेसवे और देहात क्षेत्र में एक के बाद एक कई वाहन भिड़े। हादसाें में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

 
यमुना एक्सप्रेसवे पर सुबह घने कोहरे के कारण लगभग आधा दर्जन वाहन एक के पीछे एक भिड़ गए। एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 112 पर मध्य प्रदेश परिवहन निगम की बस ट्रक से टकराई। इसमें यात्री किरोरी लाल निवासी पावी जिला पनाह मध्यप्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बस के पीछे आ रहा कैंटर अचानक ब्रेक लगने से जा बस से टकराया। इसमें कैंटर चालक मैनपुरी के ननलोई निवासी मुकेश के पैर कट गए। उसके पीछे आ रही मैजिक कैंटर से जा टकरा गई। उसमें सवार कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भेज गया। इधर फरह क्षेत्र में मंगलवार की भोर में तीन बजे आगरा से दिल्ली की ओर आ रहा ट्रौला अचानक गांव रैपुराजाट के समीप सीमा पर बन रहे पुल के निकट दो हिस्सों में बंट गया। कोहरे में हुए इस हादसे के कारण रात में तीन ट्रक और एक कार ट्रौला से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बारे में कोई जानकारी स्थानीय थाने नहीं आई। घायलों की जानकारी भी नहीं मिल सकी। पुलिस ने दिन में रास्ता साफ  कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed