फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   abrc in mathura

आखिरकार कार्यमुक्त हो गए डायट पर संबंद्ध एबीआरसी

Sun, 10 Apr 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 10 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
abrc in mathura
टीचर - फोटो : demo pic
डायट पर संबंद्ध एबीआरसी को आखिरकर उनके ब्लॉक में शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया। यह एबीआरसी डायट पर शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठकर साथी शिक्षकों पर रौब जमाते थे और अपने मूल कार्यों से भी बचे हुए थे।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में अकादमिक सपोर्ट और शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रत्येक विकासखंड में पांच ब्लॉक सह समन्वयक (एबीआरसी) बनाए जाते हैं। यह हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विषय के अनुसार बनाए जाते हैं।
विज्ञापन


विद्यालय में जाकर अपने विषय से संबंधित शैक्षणिक सपोर्ट देने के साथ ब्लॉक में होने वाले प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों को ट्रेनिंग देने का कार्य भी यही करते हैं। इनमें से छह दर्जन से अधिक एबीआरसी बीते करीब दो वर्ष से डायट पर अटैच चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते जहां उनके ब्लॉक में उनके विषय से संबंधित ट्रेनिंग और शैक्षणिक सपोर्ट का कार्य पिछड़ रहा था। यह एबीआरसी शिक्षा अधिकारियों के संरक्षण में विद्यालयों में निरीक्षण करते थे और छोटी मोटी कमी मिलने पर साथी शिक्षकों को हड़काने लगते थे। अधिकार न होने के बाद भी उपस्थिति रजिस्टर चेक कर साथी शिक्षकों का उत्पीड़न करने की शिकायत भी पूर्व में इनके विरुद्ध की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed