फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ABC Center will shift to permanent building today

Mathura News: आज स्थायी भवन में शिफ्ट होगा एबीसी सेंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
ABC Center will shift to permanent building today
मथुरा। गांव बाद में अस्थायी रूप से संचालित एबीसी सेंटर को अब शुक्रवार को स्थायी भवन मिल जाएगा। सिविल लाइंस डेयरी फार्म के निकट निर्माणाधीन एबीसी सेंटर का करीब 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुकी है। बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त जगप्रवेश ने निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता परखी और जल्दी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एबीसी सेंटर के डॉक्टर कृष्णा ने बताया कि वर्तमान में एबीसी सेंटर में 10 हजार लावारिस कुत्तों के बंध्याकरण और रेबीज टीकाकरण कराया जा रहा है। नगर निगम की टीम प्रतिदिन करीब 35 से 40 कुत्तों को पकड़कर एबीसी सेंटर में छोड़ती है। यह सेंटर अस्थायी रूप से संचालित हो रहा है। नगर निगम ने एबीसी सेंटर के लिए स्थायी भवन बनाने की योजना बनाई थी, जिसका सिविल लाइंस डेयरी फार्म के निकट निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भवन निर्माण का ज्यादातर कार्य पूरा हो गया। इसलिए शुक्रवार को एबीसी सेंटर स्थायी भवन में शिफ्ट कराया जाएगा। यह सेंटर वेटरनेरी हॉस्पिटल द्वारा संचालित होगा। नगर आयुक्त जगप्रवेश ने बृहस्पतिवार को सेंटर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने कुत्तों का बंध्याकरण, एंटी-रेबीज टीकाकरण और टैगिंग एवं रिकॉर्ड का रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed