फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A youth caught with two kilograms of marijuana was taking the consignment of drugs to Delhi

UP: दो किलो गांजे के साथ दबोचा युवक, दिल्ली ले जा रहा था नशे की खेप; 20 दिन में तीन पकड़े जा चुके

Sat, 18 Jan 2025 09:49 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 18 Jan 2025 09:49 PM IST
सार

पुलिस का दावा है कि दिल्ली में हो रहे विधानसभा के चुनाव में गांजे की मांग बढ़ने से इसकी सप्लाई हो रही है। ट्रेन में यात्रा करने के लिए बैठे जिला पलवल के थाना मुंडकटी गांव मरोली निवासी रवि पुत्र रमेश को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
A youth caught with two kilograms of marijuana was taking the consignment of drugs to Delhi
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में गांजे की मांग ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में ट्रेनों के माध्यम से गांजे की तस्करी होने लगी है। रेलवे पुलिस ने गांजा लेकर दिल्ली जा रहे युवक को शुक्रवार रात प्लेटफार्म दो से पकड़ लिया। आरोपी के पास से दो किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि आरपीएफ और जीआरपी टीम होथियारपुर एक्सप्रेस आने पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन में यात्रा करने के लिए बैठे जिला पलवल के थाना मुंडकटी गांव मरोली निवासी रवि पुत्र रमेश को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


उसके बैग में दो किलोग्राम गांजा रखा था। युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह ओडिशा से दिल्ली गांजा लेकर जा रहा था, वह तीन-चार स्टेशन के बाद ट्रेन को बदलकर दूसरे में यात्रा करता था, जंक्शन पर वह खाने के लिए उतरा था और दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रहा था। जीआरपी ने मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि दिल्ली में हो रहे विधानसभा के चुनाव में गांजे की मांग बढ़ने से इसकी सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिन में तीन गांजा तस्कर पकड़े
ट्रेनों के माध्यम से गांजे की तस्करी रुक नहीं रही है। बीते 20 दिन में दो बार गांजा ले जाते तस्कर पकड़े गए। पुलिस ने बताया कि यह गांजा सबसे ज्यादा सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों के माध्यम से पहुंचता है। तस्करी करने वाले युवक ज्यादातर रात में सफर करते हैं। जीआरपी ने जंक्शन से 28 दिसंबर को दो युवकों को 16 किलो ग्राम गांजे के साथ पकड़ा था वह भी गांजा दिल्ली जा रहा था। शुक्रवार रात को भी दिल्ली गांजा ले जाते युवक को पकड़ा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed