फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A young woman fainted at the Shri Banke Bihari Temple.

Vrindavan: बांकेबिहारी मंदिर में बेहोश हुई युवती...एंबुलेंस तक नहीं मिली, फिर इस तरह पहुंचाई गई अस्पताल

Mon, 10 Nov 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Nov 2025 11:39 PM IST
सार

श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आई युवती बेहोश हो गई। चिकित्सीय टीम से प्राथमिक उपचार कराया और फिर उसे स्ट्रेचर पर लेकर अस्पताल में भर्ती कराने के लिए एंबुलेंस तक ले गए, लेकिन गेट पर निश्चित जगह पर न तो एंबुलेंस दिखी और न ही चालक।
 

विज्ञापन
A young woman fainted at the Shri Banke Bihari Temple.
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्री बांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं पर लगातार सवाल उठने लगे हैं। सोमवार की शाम को एक युवती भीड़ में बेहोश हो गई। गार्ड ने पहले मंदिर में मौजूद चिकित्सीय टीम से प्राथमिक उपचार कराया और फिर उसे स्ट्रेचर पर लेकर अस्पताल में भर्ती कराने के लिए एंबुलेंस तक ले गए, लेकिन गेट पर निश्चित जगह पर न तो एंबुलेंस दिखी और न ही चालक। चालक को फोन मिलाते रहे, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। आखिर में दूसरी एंबुलेंस को बुलाकर युवती को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली के नागलोई निवासी वंशिका पुत्री आंचल सोमवार शाम को परिजन के साथ ठाकुर श्री बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आई थीं। मंदिर में भीड़ में फंसकर वह बेहोश हो गईं। सुरक्षा गार्ड उन्हें लेकर मंदिर में मौजूद चिकित्सीय टीम के पास ले गए। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद जब वह ठीक नहीं हुईं तो मौजूद डॉक्टर ने अस्पताल ले जाने को कहा। सुरक्षागार्ड उन्हें एंबुलेंस तक ले गए, लेकिन वहां न तो एंबुलेंस नजर आई और न ही एंबुलेंस का चालक। मंदिर के मैनेजर को इस बात की जानकारी दी गई तब दूसरी एंबुलेंस वहां भेजी गई। युवती को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस की देखरेख और संचालन की जिम्मेदारी कमेटी के सदस्य सेवायत विजय कृष्ण गोस्वामी के पास है।
विज्ञापन


सदस्य सेवायत दिनेश गोस्वामी का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा से बात की। तब उन्हें पता लगा कि चालक कहीं गायब हो गया था। काफी देर इंतजार के बाद दूसरी एंबुलेंस से युवती को अस्पताल भिजवाया। वह इस मामले में कमेटी की ओर से चालक के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे, ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed