फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A young man working at a kiln took away a minor

Mathura News: नाबालिग को ले गया भट्ठे पर काम करने वाला युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A young man working at a kiln took away a minor
नौहझील (मथुरा)। थाना क्षेत्र के एक गांव में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाली महिला की नाबालिग पुत्री को यहीं काम करने वाला युवक अपने साथ ले गया। वहीं थाना क्षेत्र से पूर्व में लापता हुईं एक किशोरी और महिला का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

पीड़िता ने नामजद के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता ने बताया कि वह पति व बच्चों के साथ भट्ठे पर मजदूरी करती है। 26 अप्रैल की रात 1 बजे भट्ठे पर मजदूरी करने वाला युवक उनकी 14 वर्षीय पुत्री को ले गया। थाना प्रभारी रवि त्यागी ने तहरीर पर एटा के अलीगंज निवासी धर्मवीर पर केस दर्ज कर, किशोरी की तलाश शुरू करा दी है।
विज्ञापन

इधर बाजना चौकी क्षेत्र के एक गांव में 5 अप्रैल को किशोर एक किशोरी को ले गया। 26 दिन बाद भी पुलिस किशोरी का पता नहीं लगा सकी है। परिजन ने पुलिस पर किशोरी की तलाश न करने का आरोप लगाया है। वहीं बरौठ चौकी क्षेत्र के एक गांव में मायके घूमने आई महिला को 13 अप्रैल को युवक ले गया। 18 दिन बीतने के बाद भी पुलिस उसे नहीं ढूंढ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed