फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A young man was injured in celebratory firing, and two policemen were also injured by the same gun

Mathura News: हर्ष फायरिंग में युवक घायल, उसी बंदूक से चली गोली से दो पुलिसकर्मी भी जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
A young man was injured in celebratory firing, and two policemen were also injured by the same gun
सुरीर। गांव कराहरी में लग्न-टीका समारोह में बंदूक (पाइप गन) से गोली चलाने से एक युवक घायल हो गया। इससे समारोह में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पीआरवी की टीम पहुंची और बंदूक बरामद की तभी दोबारा से गोली चल गई, जिससे छर्रे लगने से कांस्टेबल जयवीर और होमगार्ड वीरेंद्र भी जख्मी हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार की रात की है। गांववालों ने बताया कि गांव में सूरज के लग्न-टीका समारोह में खासी भीड़ थी। समारोह में एत्मादपुर के गांव धौर्रा से सिंकू और सरकोरिया गांव के रोहताश भी आए थे। इसी दरम्यान गांव के जितेंद्र उर्फ जीतू ने बंदूक से हर्ष फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसी दरम्यान चलाई गोली सिंकू के दायें हाथ में लगी। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। युवक को गोली लगते ही समारोह में चीखपुकार और अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पीआरवी पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने समारोह स्थल के अंदर से बंदूक को मंगवाया, जो व्यक्ति बंदूक लेकर आया उसके हाथ से फिर से गोली चल गई, जिसके छर्रे पास खड़े पुलिसकर्मी जयवीर और होगमार्ड वीरेंद्र को लगे। छर्रे लगने से दोनों पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घटना की जानकारी होने पर थाने का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को पकड़ लिया। घटना के संबंध में सिंकू के रिश्तेदार सरकोरिया निवासी सुखवीर सिंह ने जितेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ मांट आशीष शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बरात में तमंचा लहराने पर पकड़ा
मांट। गांव चौकड़ा में शुक्रवार को बरात में तमंचा लहराने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। मांट क्षेत्र के गांव चौकड़ा में एक बरात में युवकों के दो गुटों में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर एक युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और भय दिखाने के लिए बरात में तमंचा लहरा दिया। इसकी सूचना पर पुलिस ने तमंचा लहराने के आरोपी पवन को गिरफ्तार करके उसके पास से तमंचा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed