फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A woman was robbed after being made unconscious in broad daylight in Vikas Bazar

दया दिखानी पड़ी भारी: जिन भूखों को खाना खिलाने गई महिला, वो ही निकले लुटेरे; लूट ले गए जेवर और नकदी

Thu, 14 Nov 2024 03:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Nov 2024 03:01 PM IST
सार

मथुरा में एक महिला को दो भूखे य़ुवकों पर दया दिखाना महंगा पड़ गया। महिला उन्हें डोसा खिलाने ठेल पर ले गई। यहां युवकों ने महिला को बेहोश कर नकदी और जेवर लूट लिए। 

 

विज्ञापन
A woman was robbed after being made unconscious in broad daylight in Vikas Bazar
महिला सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा शहर कोतवाली में दो युवक एक महिला को बेहोश कर उनसे जेवरात और नकदी लूटकर ले गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से लोगों में दहशत है। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। महिला के रिश्तेदार उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां अस्पताल चौकी प्रभारी ने मामले की पड़ताल की।
विज्ञापन


गोकुल निवासी राहुल सोनी ने बताया कि उनका टैक्सी का व्यवसाय है। बुधवार को होलीगेट स्थित उनकी मौसेरे भाई संजय सोनी के बेटे की लग्न थी। इसमें सुबह उनकी मां चंद्रवती शामिल होने के लिए आईं। दोपहर में उनकी मां कार्यक्रम से लौट रही थीं। जिला अस्पताल से पहले ही दो युवक उनके पीछे लग गए और भूखा होने की दुहाई देते हुए डोसा खिलाने की कहने लगे। उसने मना किया तो दोनों युवकों ने उसकी मां के पैर पकड़ लिए। इसपर उनका दिल पसीज गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दो साल पहले लापता हुई पत्नी: वापस मिली तो पता चला...एक बच्चे की मां और दूसरा गर्भ में, हकीकत जान पति भी शर्मसार
विज्ञापन
विज्ञापन


 

चेहरा पोंछकर किया बेहोश 
वह दोनों युवकों के साथ विकास बाजार स्थित डोसा वाले की ढकेल पर चली गईं। यहां उन्होंने दोनों के लिए डोसा का ऑर्डर दिया। इसी दौरान एक युवक ने उसकी मां को बोला कि आपको कितना पसीना आ रहा है और अपने हाथ से उनके चेहरे का पसीना पोंछने लगा। इसके बाद उनकी मां बेहोश हो गईं। दोनों युवक उनकी मां से सोने की चेन, पेंडल, तीन अंगूठी, दो हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें -   UP: यूपी पुलिस का सिपाही बना दूल्हा, वरमाला के बाद की ऐसी हरकत...बिना दुल्हन के लौटी बरात
 

अस्पताल में कराई गईं भर्ती
इधर, होलीगेट से उनकी मौसी का बेटा विकास मार्केट पहुंचा और बेहोश हालत में उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां होश आने पर उन्होंने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी उनकी शिकायत पर विकास बाजार में डोसा स्वामी की ढकेल पर गए और पूछताछ की, लेकिन उनके हाथ कुछ खास नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed