फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A woman strangled to death near Gauri Gopal Ashram in Vrindavan

वृंदावन में बड़ी वारदात: गौरी गोपाल आश्रम के पास दिनदहाड़े महिला की गला घोंटकर हत्या, दुष्कर्म की आंशका

Fri, 12 Jul 2024 06:25 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 12 Jul 2024 06:25 PM IST
सार

आशंका जताई जा रही है कि महिला से दुष्कर्म भी किया गया हो। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। देर शाम तक इस मामले में कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।

विज्ञापन
A woman strangled to death near Gauri Gopal Ashram in Vrindavan
वृंदावन में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में परिक्रमा मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर झोंपड़ी में रहने वाली महिला की दिनदहाड़े गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका के गले पर निशान छीना-छपटी की तरफ साफ इशारा कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि महिला से दुष्कर्म भी किया गया हो। गौरी गोपाल आश्रम में मजदूरी करके 1.30 बजे लौटे पति ने पत्नी को मृत पाता देखकर दंग रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तो फोरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए।

विज्ञापन

मैनपुरी के एक गांव के रहने वाला मजदूर पिछले दो महीने से परिक्रमा मार्ग में गौरी गोपाल आश्रम में मजदूरी कर रहा था। आश्रम के पास ही खाली जमीन में बनी झोंपड़ी में पत्नी के संग ही रहता था। शुक्रवार को आश्रम में कार्य करने के लिए मजदूर गया। पीछे पत्नी अकेली रह गई थी। रोज की तरह दोपहर 1.30 बजे पति खाना खाने के लिए आया तो देखा पत्नी प्लाइनुमा बिस्तर पर मृत पड़ी हुई है, उसके गले में गमछा बंधा हुआ है। इसके अलावा गले में छीना छपटी के निशान भी साफ दिख रहे थे। सूचना पर पहुंचे केशवधाम चौकी प्रभारी अमित कुमार द्वारा मृतका शव को कब्जे में लेने से पहले फोरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि महिला से दुष्कर्म भी किया गया हो। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। देर शाम तक इस मामले में कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। एएसपी/सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बावजूद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगा। दुष्कर्म की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। फिर भी जांच के बाद खुलासा जल्द किया जाएगा।

विज्ञापन

मृतका के हैं दो बेटे, फिलहाल गांव में हैं दोनों
केशवधाम चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मृतका के दो बेटे हैं। एक की उम्र नौ साल है तो दूसरे की चार साल है। फिलहाल दोनों बेटे गांव में ही रह रहे थे। पति और पत्नी ही यहां मजदूरी के लिए आए थे, पर पति ही मजदूरी करता था। गौरी गोपाल आश्रम के पास ही पत्नी टीनशेड नुमा कच्चे मकान में रह रही थी। गौरी गोपाल आश्रम में कार्य करने वाले मजदूर अधिकतर यहां ही रहते हैं।

पति का आरोप उसकी पत्नी की हुई है हत्या
पति का आरोप है कि उसकी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की गई है, जबकि उसकी किसी से रंजिश नहीं है। आखिरकार उसकी पत्नी की हत्या क्यों की गई। हर हाल में उनकी पत्नी के हत्यारों को पकड़ा जाए, जिससे हत्या करने का कारण तो साफ हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed