फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A woman living in the forest has found her family.

Mathura News: जंगल में रह रही महिला को मिला परिवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
A woman living in the forest has found her family.
कोसीकलां। मैथिल ब्राह्मण न्याय संघर्ष समिति, पलवल की पहल से करीब 15 साल पुराने पारिवारिक विवाद में सुलह का रास्ता निकल आया। समिति की टीम गांव अजीजपुर पहुंची और परिवार के सदस्यों से बातचीत कर महिला तथा उसके सात बच्चों को परिवार के साथ रहने के लिए सहमति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

करीब 15-20 वर्ष पूर्व मीरपुर कौराली हरियाणा की दो बहनों की शादी अजीजपुर में हुई थी। इनमें से एक महिला की बाद में मृत्यु हो गई थी। मामले में मुकदमा चला और लड़के पक्ष के कुछ लोगों को न्यायालय से सजा भी हुई। वहीं दूसरी महिला को पंचायत के माध्यम से अजीजपुर ले जाया गया था। बाद में उसके छह बेटियां और एक बेटा हुआ। पारिवारिक विवाद के चलते महिला को पिछले कुछ समय से सात बच्चों के साथ गांव से बाहर जंगल में टीन शेड के नीचे रहने को मजबूर होना पड़ रहा था। महिला के भाई कृष्ण और मौसा प्रकाश मैथिल ने पलवल पहुंचकर समिति से सहायता मांगी। मामले को गंभीरता से लेते हुए समिति की टीम के सूबेदार सूरज भान शर्मा, डीएसपी शिब्बो राम शर्मा, जगदीश भारद्वाज, राजू प्रधान चांट और मान सिंह हवलदार आदि ने परिवार से बातचीत की। लड़के के पिता गेंदा सहित अन्य परिजनों से संवाद के बाद आपसी सहमति बनी और महिला व बच्चों के परिवार के साथ रहने का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed