फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A vehicle full of liquor that broke the toll and ran away was caught

Mathura News: टोल तोड़कर भागी शराब से भरी गाड़ी पकड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
A vehicle full of liquor that broke the toll and ran away was caught
मथुरा। आगरा, मांट व बाजना टोल तोड़कर भागी शराब से भरी गाड़ी को नौहझील थाना क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। गाड़ी में महंगे ब्रांड की शराब भरी हुई है। तस्कर गाड़ी छोड़ मौके से भाग गए। उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम आगरा पुलिस को सूचना मिली कि सफेद रंग की गाड़ी में तस्कर महंगे ब्रांड की शराब लेकर नोएडा की ओर जा रहे हैं। आगरा पुलिस धरपकड़ में लग गई। गाड़ी की तेज रफ्तार होने के कारण वे पुलिस के हाथ नहीं आ सके। आगरा टोल तोड़ एक्सप्रेस पर गाड़ी दौड़ने लगी। आगरा पुलिस द्वारा सूचना मांट पुलिस को दी गई। मांट पुलिस एक्सप्रेस वे पर सक्रिय हो गई। पुलिस को देख तस्कर मांट टोल को तोड़ते हुए नोएडा की ओर भाग निकले। मांट पुलिस ने सूचना नौहझील पुलिस को दी। इधर शराब तस्करों ने नौहझील पुलिस को देख एक्सप्रेस-वे से गाड़ी को बाजना कट पर मोड़ दिया और टोल तोड़ गौमत की ओर गाड़ी दौड़ा दी। गाड़ी के पीछे आगरा, मांट, नौहझील व एक्सप्रेस-वे पुलिस की गाड़ियां दौड़ रही थीं।
विज्ञापन

पुलिस ने गाड़ी को नौहझील-गौमत रोड़ पर कोलाहर चौकी के समीप घेर लिया। अपने आप को घिरता देख तस्कर गाड़ी छोड़ मौके से भाग गए। पुलिस को गाड़ी में महंगे ब्रांड की शराब मिली है। पुलिस गाड़ी को बाजना कट चौकी पर ले आई। जहां जांच जारी है। एसपी देहात त्रिगुन विशेन ने बताया कि आबकारी विभाग को सूचित किया है, वह गाड़ी से बरामद शराब की जांच कर रिपोर्ट देगी, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed