फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A truck full of tomatoes overturned on the highway, the highway jammed

हाईवे पर टमाटर से भरा ट्रक पलटा, हाईवे हुआ जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
A truck full of tomatoes overturned on the highway, the highway jammed
मथुरा। थाना हाईवे के भरतपुर पुल के पास सोमवार की सुबह टमाटर से भरा ट्रक पलटने से करीब दो घंटे तक हाईवे की एक साइड जाम हो गई। इससे दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन फंस गए। करीब दो घंटे बाद पुलिसकर्मियों ने क्रेन से ट्रक हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। तब तक जाम में फंसे लोग त्राहिमाम कर उठे।
विज्ञापन

महाराष्ट्र से टमाटर के 700 क्रेट लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा ट्रक सोमवार सुबह हाईवे पर भरतपुर पुल के पास पलट गया। इससे एक साइड का यातायात रुक गया। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जाम फंसे लोग परेशान हो गए। कुछ लोग तो वाहनों से उतरकर पैदल ही चलने लगे। हाईवे पुलिस ने ट्रक को क्रेन से हटवाया। दो घंटे बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका। पलटे ट्रक के चलते सड़क पर टमाटर फैल गए, जिन्हें आसपास के लोग भर ले गए।
विज्ञापन

ट्रक पलटने से क्लीनर कल्लन घायल हो गया। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि अचानक बेकाबू होकर ट्रक पलट गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। हाईवे की दिल्ली की तरफ वाली साइड पर वाहन निकलने में दिक्कत हुई। दूसरी साइड से वाहन धीरे-धीरे करके निकलवाए। क्रेन से ट्रक हटवाकर मार्ग को सुचारु करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में 7 लाख का नुकसान
मथुरा। टमाटर को मंडी पहुंचाने की जल्दबाजी में हुए इस हादसे के कारण टमाटर व्यापारी सुबोध कुमार को 7 लाख का नुकसान हुआ है। व्यापारी ने बताया कि टमाटर जल्दी से मुजफ्फरनगर पहुंचना था, लेकिन उससे पहले ही यह घटना हो गई, जिसके कारण 50 प्रतिशत टमाटर खराब हो गया। लगभग 7 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed