फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A truck driver crossing the road on foot was dragged for 20 meters by a car, resulting in his death

Mathura News: पैदल सड़क पार कर रहे ट्रक चालक को 20 मीटर तक घसीटते ले गई कार, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
A truck driver crossing the road on foot was dragged for 20 meters by a car, resulting in his death
राया। हाथरस मार्ग पर मंगलवार की रात को सड़क पार कर रहे ट्रक चालक को तेज रफ्तार कार 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसा इतना भीषण था कि प्रत्यक्षदर्शियों की चीखें निकल गईं। हादसे में ट्रक चालक का शरीर दो हिस्सों में बट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेकाबू कार का चालक भी घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसा कस्बे में पीके कॉलेज के नजदीक हुआ। गांव इटौरा के रहने वाले याज्ञवेंद्र (42) ट्रक चालक थे। वह त्योहार मनाने के लिए ट्रक लेकर ही अपने गांव आए थे। मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद बिरहना रोड पर खड़े ट्रक के पास जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार आ रही कार ने टक्कर मारते हुए अपने साथ ही घसीटते हुए ले गई। काफी दूर तक घसीटने के कारण याज्ञवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। शरीर भी टुकड़ों में बंट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। घायल कार चालक ऋषिपाल सिंह को चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घटना के संबंध में मृतक के पिता फूल सिंह ने थाना राया में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed