फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A trial by fire for students before the elections.

यूपी बोर्ड : चुनाव से पहले विद्यार्थियों की अग्निपरीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
A trial by fire for students before the elections.
मथुरा। विधानसभा चुनाव से पहले यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों की अग्निपरीक्षा होगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी को समाप्त होंगी। यानी परीक्षा कार्यक्रम 20 कैलेंडर दिनों में पूरा होगा। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए परीक्षाएं फरवरी में ही संपन्न कराने की योजना बनाई गई है। पिछले साल परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक चली थीं। उस समय परीक्षा कार्यक्रम 23 कैलेंडर दिनों के दायरे में था।
विज्ञापन

हाईस्कूल के विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान जैसे प्रमुख विषयों की तैयारी के लिए कुछ अंतराल मिलेगा। गणित की परीक्षा 13 फरवरी और विज्ञान की परीक्षा 17 फरवरी को निर्धारित है। दोनों के बीच 14, 15 और 16 फरवरी का अंतर है। हालांकि, 15 फरवरी को संस्कृत की परीक्षा भी होगी। इंटरमीडिएट में भी विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षाएं फरवरी के मध्य में हैं। 12 फरवरी को जीव विज्ञान और गणित, 15 फरवरी को रसायन विज्ञान तथा 17 फरवरी को भौतिक विज्ञान की परीक्षा निर्धारित है। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

------
हाईस्कूल में छात्राएं बढ़ीं, इंटर में छात्र घटे
जिले में इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मिलाकर 68,901 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पिछले साल यह संख्या 70,021 थी। इस तरह कुल 1,120 परीक्षार्थी कम हुए हैं। हाईस्कूल में इस बार 18,938 छात्र और 16,385 छात्राएं हैं। पिछले वर्ष 19,193 छात्र और 16,018 छात्राएं थीं। यानी छात्रों की संख्या 255 घटी, जबकि छात्राओं की संख्या 367 बढ़ी। कुल मिलाकर हाईस्कूल में 182 परीक्षार्थी बढ़े हैं। इंटरमीडिएट में इस बार 19,228 छात्र और 14,350 छात्राएं पंजीकृत हैं। पिछले वर्ष 20,665 छात्र और 14,215 छात्राएं थीं। यानी छात्रों की संख्या 1,437 कम हुई, जबकि छात्राओं की संख्या 135 बढ़ी। कुल मिलाकर इंटरमीडिएट में 1,302 परीक्षार्थी घटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed