फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A three year old child was mauled to death by stray dogs

UP: तीन साल के बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला, घर के बाहर खेल रहा था; परिवार में मचा चीत्कार

Wed, 22 Jan 2025 08:18 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 22 Jan 2025 08:18 PM IST
सार

मासूम घर के बाहर खेल रहा था। तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर हमला बोल दिया। बच्चे को खींचकर कुत्ते जंगल की ओर ले गए। साथी बच्चों ने घर पहुंच परिजनों को जानकार दी। लेकिन तब तक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो चुका था।

विज्ञापन
A three year old child was mauled to death by stray dogs
मृतक बच्चे का फाइल फोटो व माैके पर जुटे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां ईदगाह काॅलोनी में बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय मासूम सोफियान को आवारा कुत्तों के झुंड ने घेर लिया। नोंच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब तक बच्चों ने घर जाकर सूचना दी, तब तक बच्चे की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


बुधवार दिन में करीब तीन बजे ईदगाह काॅलोनी निवासी हासिम का तीन वर्षीय पुत्र सोफियान अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान वहां बैठे आवारा खूंखार कुत्तों के झुंड ने मासूम को घेर लिया। खींचते हुए जंगल की ओर ले गए। इस दौरान कुत्तों ने उसके पूरे शरीर को नोंच दिया। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी बच्चों ने घर जाकर परिजनों को दी। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक कुत्ते चेहरे और शरीर को नोंच चुके थे। आनन-फानन में परिजन मासूम को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में ले गए। जहां हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। उपचार को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, तो वहीं काॅलोनी वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताते हैं कि सोफियान घर में तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्षेत्रीय निवासी शाकिर लम्बरदार ने कहा कि घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए प्रशासन कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए। कई इलाकों में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से बच्चे और बुजुर्ग अकेले बाहर निकलने से डरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed