फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A team from a Gujarat university will improve traffic in Mathura-Vrindavan.

Mathura News: गुजरात के विवि की टीम सुधारेगी मथुरा-वृंदावन का यातायात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
A team from a Gujarat university will improve traffic in Mathura-Vrindavan.
मथुरा। मथुरा-वृंदावन में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण मुख्य मार्गों से लेकर कुंज गलियों में लगने वाले जाम से निपटने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। काशी (वाराणसी) के कॉरिडोर की तर्ज पर कुंज गलियों में यातायात संचालन करने की तैयारी है। इसके लिए गुजरात के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की टीम मथुरा-वृंदावन की गलियों और सड़कों का सर्वे करेगी। इसके बाद ट्रैफिक प्लान तैयार होगा।
विज्ञापन

वाराणसी में भी मथुरा, वृंदावन की तरह कुंज (संकरी) गलिया हैं, लेकिन कॉरिडोर निर्माण के बाद वहां बहुत हद तक यातायात व्यवस्थित हुआ है। मथुरा में भी इसकी तर्ज पर यातायात प्लान बनाया जाएगा। पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने मंथन के बाद गुजरात के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय को यह जिम्मा सौंपा है। विश्वविद्यालय की टीम छह दिसंबर के बाद सर्वे करने के लिए पहुंचेगी। यातायात प्लान तैयार करने के लिए जिले में प्रतिदिन और सप्ताहांत आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के आधार पर कार्य किया जाएगा। यहां प्रतिदिन केवल मथुरा-वृंदावन में ही 50 से 80 हजार श्रद्धालु ट्रेन, बस और निजी गाड़ियों से पहुंचते हैं। शनिवार व रविवार को यह संख्या ढाई से तीन लाख तक पहुंचती है। वहीं होली, जन्माष्टमी, विभिन्न स्नान पर्वों पर यह संख्या और बढ़ जाती है। वृंदावन में सहालग के सीजन में डेस्टिनेशन वेडिंग के कारण भी बाहर से आने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो जाता है। इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, अतिक्रमण ध्वस्तीकरण, सड़क चौड़ीकरण, वेडिंग जोन की अलग व्यवस्था जैसे कई कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन



ई-रिक्शा, ऑटो के लिए रूटवार बनेगा प्लान
मथुरा। जाम से निजात पाने के लिए पुलिस और नगर निगम ने वाराणसी की तरह ही रोडमैप तैयार किया है। इसमें रूटवार क्यूआर कोड जारी किए जाएंगे। खासतौर से ई-रिक्शा, ऑटो को नियंत्रित करने के लिए प्लान बनेगा। तीन बार चालान होने पर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी। इनके खड़े होने के लिए स्थान तय किए जाएंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार से ही अभियान शुरू किया जाएगा। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों के लगने और छुट्टी के समय वाहनों के सुचारु आवागमन के लिए विद्यालय प्रबंधकों से उनके पंजीकृत वाहनों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी व गोवर्धन चौराहे के भवनों स्वामियों को नोटिस
मंडी चौराहा और गोवर्धन चौराहे पर पूरे दिन जाम के हालात बने रहते हैं। दो दिन पहले एसएसपी ने टीम के साथ यहां का निरीक्षण किया था। अब दोनों स्थानों पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण करने वाले भवन स्वामियों को नोटिस थमाए गए हैं। इसमें भवनों के बाहर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद नगर निगम, पुलिस की टीमें अतिक्रमणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई करेंगी।



हाईवे अथॉरिटी से भी ली जाएगी मदद
एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ हाईवे के प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम और चौराहों की तकनीकी खामियों को लेकर बुधवार को निरीक्षण किया। जहां खामियां मिलीं, उन्हें दूर किया जाएगा। टीमों ने हाईवे से होकर गुजरने वाले वाहनों के दबाव का भी परीक्षण किया। यातायात ड्यूटी बढ़ाने समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।

जाम से जूझने वाले स्थल

- नरहौली चौैराहा

- गोवर्धन चौराहा

- मथुरा-वृंदावन रोड

- कृष्णा नगर रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed