{"_id":"6a5d2a6c1c9dd4f99b02874c","slug":"a-surge-of-devotion-at-the-shri-banke-bihari-temple-mathura-news-c-161-1-mt11010-103550-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
वृंदावन। सप्ताहांत पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार सुबह से ही मंदिर परिसर और उससे जुड़ी कुंज गलियों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं को आराध्य के दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर के आसपास बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया गया। इसके बावजूद संकरी गलियों में कई स्थानों पर दबाव बढ़ने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या का असर शहर की यातायात व्यवस्था पर भी दिखाई दिया। वृंदावन के प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इससे स्थानीय लोगों और बाहर से आए श्रद्धालुओं को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा। कई श्रद्धालुओं को पैदल ही लंबी दूरी तय करनी पड़ी।