{"_id":"69a0aaf79207fae6be0c235a","slug":"a-soldier-died-in-a-road-accident-mathura-news-c-369-1-mt11009-143149-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सड़क हादसे में फौजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सड़क हादसे में फौजी की मौत
विज्ञापन
लांस नायक विनय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा/बलदेव। टाउनशिप क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार एक फौजी की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बृहस्पतिवार को राजकीय सम्मान के साथ फौजी विनय को अंतिम विदाई दी गई। इसी दौरान उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के औरगांबाद के बलदेवपुरम निवासी लांस नायक विनय कुमार (26) राजस्थान के बाड़मेर में तैनात थे। उनकी पत्नी गर्भवती थीं, उनकी देखभाल के लिए 12 फरवरी छुट्टी लेकर घर आए थे। उनका पड़ोसी दोस्त अमित सिंह भी छुट्टी पर था। वह भी फौजी है। धनवीर सिंह ने बताया कि उनका भांजा विनय और अमित बुधवार रात को एक ही बाइक से मथुरा से घर आ रहे थे। इसी दौरान गोकुल बैराज वाले रास्ते पर रात 9 बजे सामने से आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सामने वाला बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां विनय को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अमित निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिजन की तहरीर पर बाइक नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को पैतृक गांव नगला गिरधर में राजकीय सम्मान के साथ फौजी का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीण और गणमान्य लोगों मौजूद रहे।
विज्ञापन
पत्नी की देखभाल के लिए छुट्टी पर आए थे घर
मामा धनवीर सिंह ने बताया कि विनय पत्नी की डिलीवरी के कारण अवकाश लेकर घर आए हुए थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद उनकी पत्नी का बुरा हाल है। बृहस्पतिवार शाम को उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान उनकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई। परिजन ने उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बेटे को जन्म दिया।