फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A silver door was installed at the main entrance to the sanctum sanctorum of Shri Banke Bihari

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी के गर्भगृह के मुख्य द्वार पर साढ़े दस किलो चांदी की देहरी हुई स्थापित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
A silver door was installed at the main entrance to the sanctum sanctorum of Shri Banke Bihari
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में एक भक्त ने अपने आराध्य को चांदी की देहरी अर्पित की है। श्रीबांकेबिहारी मंदिर कमेटी की देखरेख में मंदिर प्रबंधन ने चांदी की देहरी को बृहस्पतिवार देर रात मंदिर के गर्भगृह की चौखट पर स्थापित कराया है। वसंत पंचमी के दिन मंदिर की हाई पावर्ड प्रबंध कमेटी एवं सेवायत गोस्वामी पूजन करेंगे।
विज्ञापन


श्रीबांकेबिहारी के सेवायत शरद गोस्वामी के यजमान ने आराध्य बांकेबिहारी की चौखट की देहरी अर्पित करने का आग्रह किया। मंदिर के सेवायत गोस्वामी ने उसे स्वीकार लिया और मंदिर हाई पावर्ड प्रबंध कमेटी को सूचित किया। बृहस्पतिवार देर रात को शयन आरती के बाद मंदिर के पट बंद हो जाने पर आराध्य बांकेबिहारी महाराज को गर्भगृह से चंदन कोठरी में विराजमान किया और गर्भगृह के मुख्य द्वार पर भक्त द्वारा अर्पित साढ़े दस किलो चांदी की देहरी को स्थापित किया गया। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड प्रबंध कमेटी के सदस्य की देखरेख में सचिन सर्राफ द्वारा गर्भगृह पर चांदी की देहरी स्थापित की गई।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य एवं मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि श्रीबांकेबिहारी को मंदिर के सेवायत शरद गोस्वामी के एक भक्त ने चांदी की देहरी अर्पित की है। लगभग साढ़े दस किलो चांद की देहरी को ठाकुरजी के गर्भगृह के मुख्य द्वार पर स्थापित किया गया। वसंत पंचमी के अवसर पर सुबह साढ़े आठ बजे कमेटी एवं मंदिर के सेवायत गोस्वामियों द्वारा पूजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह देहरी लगभग 20 साल चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed