फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A salesman and his wife plotted a robbery to buy land

Mathura News: जमीन खरीदने के लिए सेल्समैन ने पत्नी संग रची थी लूट की साजिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
A salesman and his wife plotted a robbery to buy land
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में 22 जून को हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सेल्समैन ने ही जमीन खरीदने के लिए पत्नी के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी दंपती के पास से 10.70 लाख रुपये बरामद किए हैं। 100 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस ने यह खुलासा किया।
विज्ञापन

वृंदावन के जगदीश प्रसाद गौतम की जेपी इंटरप्राइजेज के नाम से तंबाकू उत्पाद की एजेंसी है। जगदीश ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि टाउनशिप के कांशीराम कॉलोनी निवासी विजय उनके यहां सेल्समैन है। बीते सोमवार शाम को वह मंडी समिति के निकट से पैसों की उगाही करके वृंदावन जा रहे थे। आरोप था कि गोकुल रेस्टोरेंट के पास हाईवे पर पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने आंखों में स्प्रे डाली और पैसों से भरा बैग लेकर भाग गए।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने मामले का खुलासा किया। बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो सेल्समैन के आगे-पीछे कोई आते-जाते नहीं दिखा। गहनता से पूछताछ में सेल्समैन ने सारे राज उगल दिए। बताया कि जमीन लेने के लिए उसने खुद ही लूट की वारदात की साजिश रची थी। हाईवे पर गोकुल रेस्टोरेंट के निकट पत्नी को बुलाकर रुपयों से भरा बैग थमा दिया। वह घर चली गई। इसके बाद उसने पुलिस को लूटी की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने सेल्समैन के घर से 10.70 लाख रुपये से भरा बैग बरामद किया है। पुलिस ने छिनैती की धारा में दर्ज प्राथमिकी में विवेचना के दौरान लूट की धाराएं भी बढ़ाई हैं। एसपी सिटी ने बताया कि दंपती को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed