{"_id":"68ffc361e307bde770046477","slug":"a-roadways-conductor-returned-a-bag-full-of-currency-notes-to-a-passenger-from-uttarakhand-mathura-news-c-369-1-mt11016-137933-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रोडवेज परिचालक ने उत्तराखंड के यात्री का लौटाया नोटों से भरा बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रोडवेज परिचालक ने उत्तराखंड के यात्री का लौटाया नोटों से भरा बैग
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों से अपना बैग लेते उत्तराखंड के यात्री जगदीश चंद्र भट्ट।
मथुरा। उत्तराखंड से धर्म की नगरी में घूमने आए दंपती का नोटो से भरा बैग लौटाकर रोडवेज के चालक और परिचालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। दंपती गोवर्धन से मथुरा लौट रहे थे। तभी उनका एक हैंड बैग बस में ही छूट गया था।
उत्तराखंड के रहने वाले जगदीश चंद्र भट्ट सोमवार को गोवर्धन से मथुरा के लिए बस संख्या 3844 में सवार थे और नए बस स्टैंड भूतेश्वर पर उतर गए। इस दौरान उनकी पत्नी अपना हैंड बैग बस में ही भूल गई थीं। जब चालक प्रीतम सिंह और परिचालक जितेंद्र बस को खड़ा करने के लिए कार्यशाला पहुंचे, तब उन्हें एक बैग मिला।
जिसे खोलकर देखा तो उसमें रुपए भरे थे। वे बैग को लेकर सीधे प्रभारी शशि शर्मा के पास पहुंच गए। उन्होंने बैग में आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों पर उनके फोन नंबर देखे तो उन्हें सूचित किया। इस पर जगदीश चंद्र तुरंत वहां पहुंच गए। बैग में 8940 रुपये, मोबाइल फोन समेत अन्य जरूरी कागजात थे, जिन्हें पाकर उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी। दपंती ने रोडवेज कर्मियों की प्रशंसा की।