फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A road blockade was created in Laxmi Nagar by placing a body on the road.

Mathura News: लक्ष्मीनगर में रोड पर शव रखकर लगाया जाम, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
A road blockade was created in Laxmi Nagar by placing a body on the road.
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। परिवार व स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए लक्ष्मीनगर में रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। परिजन का कहना है कि शराब के ठेके के पास से पुलिस ने शव बरामद किया है। हालांकि पुलिस ने मौसेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रोशन विहार कॉलोनी निवासी शिवकुमार (37) राज मिस्त्री का काम करते थे। वह बुधवार को काम करके करीब आठ बजे घर पहुंचे थे। थोड़ी देर बाद मौसेरा भाई अपने साथी के साथ शिवकुमार के घर पर पहुंच गया। इसके बाद पूरन काम दिखाने के बहाने शिवकुमार को अपने साथ बाइक पर घर से ले गया। शिवकुमार की पत्नी ने बताया कि देर रात तक वह घर नहीं लौटे तो उन्हें फोन किया। इस पर शिवकुमार ने थोड़ी देर में घर पहुंचने की बात कहकर फोन रख दिया। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। फिर कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

इसी बीच पुलिस ने बुधवार रात को लक्ष्मीनगर में शराब के ठेके पास से एक अज्ञात शव को बरामद किया। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए परिवार वालों को बुलाया, तब पता चला कि शिवकुमार की मौत हो गई है। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। वहीं परिजन ने लक्ष्मीनगर में रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा करते। सूचना पर पहुंची पुलिस और सीओ आशना चौधरी ने परिजन को शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग रोड से हटे। सीओ ने बताया कि पीड़ित परिजन की तहरीर पर मौसेरे भाई पूरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्दी ही आरोपी की गिरफ्तार की जाएगी। इधर, शहर में रात को 10 बजे से अधिक समय तक शराब के ठेके खुल रहते हैं। रातभर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। इसके बाद भी पुलिस आंखें मूंदे रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed