फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A report has been filed against the former MLA's associates for usurping the widow's land

Mathura News: पूर्व विधायक के साथियों पर विधवा की जमीन हड़पने की रिपोर्ट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against the former MLA's associates for usurping the widow's land
मथुरा। पूर्व विधायक के साथियों पर जैंत थाना क्षेत्र की रहने वाली विधवा महिला ने धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार को कार्यालय पहुंची पीड़िता ने आरोपियों पर मुकदमा वापस लेने, पूर्व विधायक पर जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जैंत निवासी गुड्डी देवी ने बताया कि उनके पति की मृत्यु के बाद पैतृक भूमि उसके और बच्चों के नाम आ गई। आरोप है कि बेसहारा होने के कारण महेश कुमार, उसका साथी अमित गौतम, धीरज बंसल, निवासी जैंत ने एक कूटरचित सौ रुपये का फर्जी स्टांप बनाकर भूमि पर कोर्ट को गुमराह करते हुए अस्थायी स्टे ले लिया। दबाव बनाकर पीड़िता की भूमि हड़पना चाहते हैं। पीड़िता ने आईजी को भी एक प्रार्थना पत्र दिया। इसकी जांच के बाद थाना जैंत में मुकदमा दर्ज हो गया।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लगातार रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। जान से मारने की धमकी दी जा रही है। प्रार्थना पत्र में उन्होंने पूर्व विधायक पर जांच को प्रभावित करने का आरोप भी लगाया है। क्योंकि उनकी जमीन को हड़पने वाले पूर्व विधायक के साथी हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed