फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A public awareness bike rally will be taken out in Vrindavan for railway restoration

Mathura News: रेल बहाली के लिए वृंदावन में निकलेगी जनजागरूकता बाइक रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
A public awareness bike rally will be taken out in Vrindavan for railway restoration
मथुरा। रेलवे लाइन बहाली की मांग को लेकर बैठक करते ब्रजवासी। - फोटो : mathura
वृंदावन। वृंदावन रेल बचाओ मोर्चा की एक बैठक रविवार को गोविंद मंदिर परिसर में हुई। आगामी आंदोलनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से एक 20 सदस्यीय वर्किंग कमेटी का गठन किया गया जो मोर्चा के निर्णयों में बहुमत के आधार पर नीति निर्धारण करेगी।
विज्ञापन

बैठक में मोर्चा के सक्रिय सदस्य विनीत उपाध्याय ने बताया कि 20 अगस्त को दोपहर 2 बजे गांधी पार्क से एक बाइक रैली निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आमजन को रेल बचाओ अभियान से जोड़ने का कार्य करेगी। विवेक गौतम ने बताया कि रेल विभाग से संबंधित अब तक विभिन्न संस्थाओं द्वारा किए गए पत्राचार की आरटीआई के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जाएगी, ताकि रेल संचालन बहाली के प्रयासों में पारदर्शिता और मजबूती लाई जा सके।
विज्ञापन

सुशील गौतम एवं अर्जुन सिंह ने बताया कि मोर्चा के माध्यम से वृंदावनवासियों से 11,000 पोस्टकार्ड लिखवाकर प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्रालय को प्रेषित किए जाएंगे। गोविंद नारायण शर्मा, कुंज बिहारी पाठक एवं नीरज गौड़ ने भी विचार रखे। सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा कि आगामी दिनों में रेल मोर्चा की सफलता के लिए यमुना महारानी की विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश नारायण, तपेश पाठक, आशु शर्मा, अंकित दुबे, राघव भारद्वाज, पीयूष गोस्वामी और दीनदयाल गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed