फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A procession carrying offerings has departed from Shri Krishna Janmabhoomi for Varanasi.

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि से वाराणसी के लिए रवाना हुई प्रसाद-यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A procession carrying offerings has departed from Shri Krishna Janmabhoomi for Varanasi.
प्रसादी यात्रा रवाना करते संस्थान के सचिव कपिल शर्मा व सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी। 
मथुरा। महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ को अर्पित करने के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि से प्रसादी-यात्रा रविवार को वाराणसी के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मभूमि से काशी विश्वनाथ धाम के लिए प्रसादी-यात्रा रवाना की गई है। प्रसादी में फलहारी लड्डू, फल, मेवे, भगवान शिव एवं मां गौरी के वस्त्र, मां का शृंगार एवं आभूषण आदि सामग्री शामिल है। ढोल, मृदंग, मंजीरे, बैंडबाजे की मंगल ध्वनि के साथ शोभायात्रा अन्नपूर्णेश्वर महादेव मंदिर से आरंभ हुई। जो श्रीकेशवदेवजी, मां योगमाया, श्रीगर्भ-गृह होती हुई जन्मभूमि के मुख्यद्वार पर पहुंची। जहां से पुष्प-वर्षा के मध्य प्रसाद-यात्रा वाराणसी के लिए रवाना हुई। संस्थान की प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, डाॅ. रोशन लाल, संस्थान के उप प्रबंधक अनुराग पाठक, प्रभारी जनसंपर्क विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed